{"_id":"6500a9ee62a83e44e50033c5","slug":"woman-snatches-gold-locket-from-girl-in-kachhiani-kheda-temple-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-4561-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कछियानी खेड़ा मंदिर में बच्ची से महिला ने छीना सोने का लॉकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कछियानी खेड़ा मंदिर में बच्ची से महिला ने छीना सोने का लॉकेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। कछियानी खेड़ा मंदिर में मंगलवार को पति के साथ प्रसाद चढ़ाने गई एक महिला की एक साल की बेटी के गले से सोने का लॉकेट महिला ने छीन लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना जैतीपुर के गांव सुरजूपुर निवासी राजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी अलका और एक वर्षीय पुत्री के साथ मंगलवार को प्रसाद चढ़ाने के लिए हाईवे पर स्थित कछियानी खेड़ा मंदिर आया था। प्रसाद चढ़ाने के बाद जब वह पत्नी के साथ मंदिर की परिक्रमा कर रहे थे तभी एक महिला ने उसकी पुत्री के गले से सोने का लॉकेट खींच लिया।
दंपती के शोर मचाने पर अन्य श्रद्धालुओं ने भाग रही महिला को पकड़ लिया। आरोपी महिला को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। राजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।