{"_id":"69f5def4100b96b1f7094440","slug":"woman-riding-motorcycle-killed-in-car-collision-husband-and-daughter-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172185-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की टक्कर से बाइक से जा रही महिला की मौत, पति-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की टक्कर से बाइक से जा रही महिला की मौत, पति-पुत्री घायल
विज्ञापन
कलान में शव मिलने के बाद बिलखते सत्यपाल के परिजन। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार को सुबह नगरिया चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के सामने शाहजहांपुर की ओर जा रही बाइक से पीछे से आई एक कार टकरा गई। हादसे में कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर बाइक से लौट रहीं सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी गीता वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहे उनके पति राजीव वर्मा सहित उनकी पुत्री काव्या गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार लेकर उस पर सवार लोग भाग गए। मौके पर तमाम राहगीर इकट्ठा हो गए। आसपास के लोगों से हादसे की सूचना पाकर नगरिया पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा अनुज चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल मां-बेटी को अस्पताल भेजा। गीता अपने पीछे पुत्रियां अंशिका, सौम्या और काव्या समेत अन्य परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
हाईवे के किनारे फ्यूल पंप के पास अज्ञात युवक का मिला शव
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर धनेला गांव के फ्यूल पंप के पास शनिवार को सुबह करीब दस बजे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीओ ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है। प्रथमदृष्टया वह मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर मौजूद आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्टेट हाईवे के किनारे मिला दिव्यांग का शव
कलान। कस्बे की साप्ताहिक बाजार जाने के लिए कहकर शुक्रवार को दोपहर घर से निकले मकरंदपुर गांव के 50 वर्षीय दिव्यांग सत्यपाल जाटव का शव शनिवार को सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबादद स्टेट हाईवे के आंधीदेई मोड़ के पास एक खाली पड़े प्लाॅट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सत्यपाल बाएं पैर से दिव्यांग था और शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को सुबह कुछ लोग हाईवे पर आंधीदेई गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो उन्होंने महावीर शाक्य के खाली प्लाॅट में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराकर सत्यपाल के घरवालों को मौके पर बुला लिया। सत्यपाल के पुत्र सर्वेश जाटव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता शराब के आदी थे, लेकिन उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। सत्यपाल की मौत से उनकी पत्नी सुधा सहित पुत्र सर्वेश, लालू, विकास और पुत्री क्रांति और संध्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सत्यपाल की पुत्री पूजा और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद