{"_id":"6a286ff51708cc02ee0a7f3b","slug":"woman-pleads-for-help-to-find-her-missing-son-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175722-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लापता बेटे का सुराग लगाने की महिला ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लापता बेटे का सुराग लगाने की महिला ने लगाई गुहार
विज्ञापन
भावलखेड़ा। मजदूरी करने के लिए गत छह अप्रैल को चेन्नई जाने के लिए घर से निकले ताहवरगंज निवासी खुशीराम का पुत्र रामू संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगने पर उसकी मां मैना देवी ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंंने कहा है कि बेटा रामू घर का अकेला कमाने वाला है और हथौड़ा बुजुर्ग के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह भट्ठे पर ही काम करने वाले तीन अन्य मजदूरों के साथ चेन्नई जाने के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। उसी दिन रात में करीब 10 बजे जब उसके मोबाइल पर काॅल की तो वह बहुत घबराया हुआ और पीटे जाने की बात कर रहा था।
थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली, लेकिन थाने जाने पर एक दरोगा ने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। रामू के नहीं लौटने से उसकी पत्नी कांति देवी समेत पांच बच्चे भी परेशान हैं। पुलिस के अनुसार जांच के तहत रामू के साथ गए लोगों से भी पूछताछ की गई है। रामू बीच में आंध्र प्रदेश की सीमा में ट्रेन से उतर गया और वहीं तक उसकी लोकेशन मिली है। संवाद