फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman on Motorcycle Killed in Collision with Roadways Bus; Husband and Daughter Injured

Shahjahanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत...पति व पुत्री घायल

Sun, 17 May 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman on Motorcycle Killed in Collision with Roadways Bus; Husband and Daughter Injured
धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खुटार। बाइक से हरिद्वार जाते समय रविवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार लखीमपुर खीरी के थाना मितौली के गांव जलालपुर पकड़िया निवासी रामप्रकाश की 37 वर्षीय पत्नी सुमन देवी की मौके पर मौत हो गई। रामप्रकाश और उनकी पुत्री काजल घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




रामप्रकाश हरिद्वार की एक फैक्टरी में काम करते है। 13 मई को गांव जलालपुर पकड़िया में रामप्रकाश के भतीजे शिवम की शादी थी। रामप्रकाश शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रविवार को रामप्रकाश अपनी पत्नी सुमन और पुत्री काजल के साथ बाइक से हरिद्वार वापस जा रहे थे।
विज्ञापन




साथ में अन्य बाइकों से परिवार के ही शैलेंद्र, राजू, गयाप्रसाद और शिवम भी थे। खुटार-पूरनपुर हाईवे पर लौहंगापुर जंगल में गुरुद्वारे के पास सुबह पांच बजे सामने से आ रही रोडवेज बस की रामप्रकाश की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में सुमन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामप्रकाश और उनकी पुत्री काजल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। दुर्घटना के बाद चालक रोडवेज बस लेकर मौके से भाग गया।



थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि रोडवेज बस का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
जलालाबाद। दो दिन पहले मोहद्दीनपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नजदीक हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह की शनिवार को देर रात इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
गत शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास से निकली बाइक सर्विस रोड पर एक कार से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार शाहजहांपुर के अटसलिया निवासी वासुदेव और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया था। वहां से दोनों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
चार भाइयों में धर्मेंद्र सबसे छोटे थे और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी जगदेई समेत तीन बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से आए मेमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एसआई पवन कुमार को भेजा गया है। संवाद
--
युवक की उपचार के दौरान मौत



शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरसी मिशन थाना क्षेत्र के बिजिलापुर गांव निवासी 25 वर्षीय रामदेव की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामदेव शुक्रवार रात एक दावत में शामिल होकर बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। चांदापुर रोड पर किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तब से उनका उपचार चल रहा था। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
--
इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ा


जलालाबाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीमारी के कारण भर्ती कराए गए करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की शनिवार को देर रात मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि 29 अप्रैल को एंबुलेंस चालक संदीप सिंह ने बीमारी की हालत में सड़क के किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति को सीएचसी पर भेजा था। उसकी गंभीर हालत के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शनिवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का रंग सांवला और मजबूत कद-काठी है। संवाद
--
ई-रिक्शा पलटने से परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल



तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बिलहरी गांव के पास रविवार को दोपहर शाहजहांपुर की ओर से आ रहा ई-रिक्शा धुरी टूट जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया।



हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत उस पर सवार हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला नगर निवासी नन्हे, उनकी पत्नी नसरीन, पुत्री मेहनाज, शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद शाह, उनकी पत्नी प्रवीना, बेटी सोनम और पौत्र मुस्तफा, रहमान और अफ्तार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लाया गया।




वहां सभी को उपचार देने के बाद मोहम्मद शाह, अफ्तार, रहमान और मुस्तफा की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नन्हे ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ शाहजहांपुर में साढ़ू मोहम्मद शाह के घर मेहमानी में आए थे और हादसे के वक्त साढ़ू के परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में तिलहर के मोहल्ला दातागंज जा रहे थे। संवाद

धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed