फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman murdered

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की हत्या

Sat, 14 Mar 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
woman murdered
निगोही। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात दुष्कर्म का विरोध करने पर कुछ लोगों ने महिला की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। इस घटना में महिला के पिता की ओर से तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी बेटी को बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे कृष्ण कुमार अपने भाई अवनीश और रजनीश के साथ घसीटते हुए खंडहर की ओर ले गया। इस दौरान आरोपियों ने बेटी के पति और देवर को कमरे में बंद कर दिया। खंडहर में ले जाकर बेटी से आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने बेटी को ईंटों के प्रहार से घायल कर दिया और गाड़ी में डालकर ले गए। शुक्रवार दोपहर 12 बजे बेटी को मृत अवस्था में घर में डाल गए। पीड़ित पिता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed