{"_id":"62a639d921b2b976f819cb7e","slug":"woman-murdered-by-slitting-her-throat-in-a-mango-orchard-in-nabipur-shahjahanpur-news-bly488054293","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबीपुर गांव में आम के बाग में महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नबीपुर गांव में आम के बाग में महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
मृतका ओम वती
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव नबीपुर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी ओमवती (42) की आम के बाग में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह अपनी 65 वर्षीय सास सुशीला के साथ बाग की रखवाली कर रही थीं। ओमवती का शव टिनशेड के नीचे जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नबीपुर गांव से लगभग 300 मीटर की दूर कल्लू के बाग को ओमवती ने बटाई पर ले रखा था। ओमवती बाग की रखवाली अपनी सास सुशीला के साथ करती थीं। आम चोरी होने की आशंका में दोनों रात में भी बाग में ही सोती थीं। ओमवती के पुत्र संजय व विजय समारोहों में खाना बनाने का काम करते हैं। उसकी एक बेटी रोशनी भी है। शनिवार रात करीब दस बजे सुशीला अपनी बहू ओमवती के लिए खाना लेकर बाग में गई थीं। खाना देने के बाद सुशीला चारपाई पर सो गईं। रात में जागने पर उन्हें ओमवती कहीं दिखाई नहीं दीं। उन्हें लगा कि शायद बाग में कहीं होगी।
काफी देर के बाद भी कोई आहट न होने पर सुशीला करीब 15 मीटर दूर पड़े टिन शेड में पहुंचीं। टिन शेड में लटकी टॉर्च जलाकर देखा तो जमीन पर खून बिखरा पड़ा था। वहीं जमीन पर ओमवती का गला रेता शव पड़ा था। बहू का शव देखकर सुशीला घबरा गईं। रोते-बिलखते वह घर पहुंचीं। इसके बाद परिजन के साथ ग्रामीण भी बाग में पहुंचे। सूचना पाकर पहुंचे कांट के इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने पुलिस फोर्स को आसपास के क्षेत्र में दौड़ाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे संजय उर्फ सन्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
ओमवती की हत्या के बाद पुलिस ने सुबह एक बार फिर घटनास्थल का मुआयना किया। बारीकी से पड़ताल करने के बाद साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या की वारदात का कारण नहीं तलाश सकी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस महिला और उसके परिवार की बैकग्राउंड भी खंगाल रही है।
बेटे ने किया रंजिश से इनकार
पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतका के बेटे संजय उर्फ सन्नी ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया। उसने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करता है। मां ने बटाई पर बाग ले रखा था। वह उसकी देखभाल करती थी। संजय ने आम को लेकर विवाद होने से भी मना किया। मां की मौत से बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमवती के पति प्रमोद कुमार की 2012 में हत्या कर दी गई थी।
पुलिस की तीन टीमें गठित
पुलिस ने ओमवती हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। नबीपुर गांव से पुलिस ने जांच को शुरू किया है, साथ ही घटनास्थल का मुआयना भी किया। पुलिस की सर्विलांस सेल भी घटना के खुलासे के लिए काम कर रही है।
किसी धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संजय कुमार, एसपी सिटी