फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman murderd by burning

ससुराल में जलाई गई युवती की मौत, ससुरालियों पर रिपोर्ट

Sat, 25 Apr 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
woman murderd by burning
अल्हागंज। एक सप्ताह पूर्व गृहक्लेश के चलते जिंदा जलाई गई युवती की इलाज के दौरान सैफई के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मृतका के पिता कश्मीर निवासी गुनारा, जलालाबाद ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री रूबीना की शादी गांव हुल्लापुर निवासी तसव्वर के साथ 10 साल पहले की थी। गृहक्लेश के चलते ससुराल वाले अक्सर उसकी पिटाई करते थे। 14 अप्रैल को बेटी की ससुराल के पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि रूबीना को जलाकर मार दिया गया है। वे लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते रूबीना को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रूबीना ने अपने बयान दर्ज करा दिए थे। उसके आधार पर रूबीना के भाई सलीम ने पति तसव्वर, ससुर हुकुमदार, ननद तहरूना और हूरजहां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उपचार के दौरान 24 अप्रैल की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इंस्पेक्टर सुधाकर पांडे ने बताया की घटना की नामजद रिपोर्ट पहले जानलेवा हमले के तहत दर्ज की गई थी। अब उसे हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed