फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman missing

ससुराल में विवाहिता की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप, मां ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
woman missing
शाहजहांपुर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने जाती चौक क्षेत्र के मोहल्ला खलील शकी की महिलाएं । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की निवासी राजाराम की बेटी गौरी को ससुराल में दहेज की खातिर प्रताड़ित करने के बाद गायब कर दिया गया। इस मामले में केवल गुमशुदगी दर्ज होने पर विवाहिता की मां सुनीता देवी ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को मोहल्ले की अन्य महिलाओं समेत परिवार के सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम प्रार्थना पत्र देकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विवाहिता की मां सुनीता के अनुसार उनकी बेटी गौरी की शादी दो वर्ष पहले जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पहली विदा में ससुराल पहुंची बेटी से पति ने मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नगद की मांग करके प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रार्थना पत्र में कहा कि फोन पर जानकारी पाकर बेटी के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

गत सोमवार की शाम बेटी के पति ने फोन कर बताया कि गौरी घर से कहीं चली गई है। सुनीता के अनुसार उसे संदेह है कि ससुराल वालों ने गौरी की हत्या कर उसका शव छिपा दिया है। जलालाबाद थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की। इसका विरोध करने पर पुलिस ने उसके बेटे दीपक का धारा 107, 116, 151 में चालान कर उसे जेल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित पक्ष को सीओ जलालाबाद के स्तर से जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। धरना में कंचन देवी, सोमवती, राजकुमारी, ममतदा देवी, अन्नू लाल, सरोज, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed