{"_id":"6148e60d8ebc3e20174994d1","slug":"woman-missing-shahjahanpur-news-bly4603024101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके के लिए निकली महिला लापता, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके के लिए निकली महिला लापता, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रुकैया बेगम का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। 13 दिन पहले अपने मायके कोलकाता जाने के लिए घर से निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति की पहली तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए दी गई तहरीर पर पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने रविवार को फील्ड यूनिट टीम के साथ गन्ने के खेत आदि कई स्थानों पर लापता महिला की तलाश की।
थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ानपुर गांव निवासी 65 वर्षीय इकरार खां की 45 वर्षीय पत्नी रुकैया बेगम आठ सितंबर को अपने मायके कोलकाता जाने के लिए घर से अकेले निकलकर शाहजहांपुर स्टेशन गई थीं। इकरार खां ने 10 सितंबर को पुलिस को दी तहरीर में पत्नी रुकैया बेगम के लापता होने की सूचना दी। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को रुकैया बेगम की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।
17 सितंबर को इकरार खां ने पुलिस महानिदेशक, लखनऊ को पत्र भेजकर गांव के एक युवक पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया। पत्र में इकरार खां ने कहा कि आरोपी युवक के पास उसकी पत्नी का जेवर और रुपया था इसलिए उसने पत्नी को गायब किया है। पत्र में उसने थाना तिलहर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने का भी आरोप लगाया है। वहीं महिला की पुत्री फूलजहां ने भी गांव के युवक पर उसकी मां की हत्या करके शव गायब कर दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को वह आरोपी युवक के साथ रविवार को गांव गए थे। फील्ड यूनिट टीम भी गांव पहुंची थी। मगर महिला का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन गांव के एक युवक पर आरोप लगा रहे हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे ने बाहर होने की बात कहकर घटना से अनभिज्ञता जताई है।