फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman killed by crushing pillow, husband injured

पिकप से कुचलकर युवती की मौत, पति घायल

Wed, 29 Mar 2017 12:16 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by crushing pillow, husband injured
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
पति के साथ कपड़े लेने मार्केट गई एक युवती की पिकप से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में उसका पति घायल हो गया। ड्राइवर ने पिकअप में पीछे दो रीपर जोड़ रखे थे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट निवासी हरिओम यादव की पुत्री 22 वर्षीय सोनी की शादी दो साल पहले पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव धुरी पट्टी निवासी सुरजीत सिंह से हुई थी। होली पर सोनी मायके आई थी। सोमवार को सुरजीत पत्नी की विदा कराने खुटार आया था। मंगलवार दोपहर विदा से पहले सोनी पति के साथ मेन मार्केट में खरीदारी करने गई थी। त्रिपाठी मेडिकल स्टोर के सामने पुवायां की ओर से भूसा बनाने वाले दो रीपर जोड़कर जा रही एक पिकप ने सुरजीत की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनी रोड पर गिर पड़ी और पिकप से कुचल गई। सुरजीत भी घायल हो गए। दोनों को खुटार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। 
हादसे के बाद पिकप चालक ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ होने के कारण वह वाहन छोड़कर भाग निकला। जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोनी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। सुरजीत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतका के भाई महिपाल सिंह यादव ने वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिकअप और रीपर पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। 
विज्ञापन


घर में सबकी लाड़ली थी सोनी
खुटार। सोनी घर में सबकी लाड़ली थी। मंगलवार को विदा का समय आया तो मां उर्मिला देवी ने पुत्री और दामाद से मार्केट जाकर मनपसंद कपड़े खरीद लाने को कहा। कुछ ही देर में हादसे की खबर मिली तो उर्मिला देवी बदहवास हो गईं। अस्पताल पहुंचीं तो पुत्री का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी। परिवार के लोगों के करुण क्रंदन से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed