फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman hanged herself by hanging a rope in a noose

Shahjahanpur News: कुंडे में रस्सी बांध फंदे से लटककर महिला ने दी जान

Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself by hanging a rope in a noose
जलालाबाद। पति से कहासुनी के बाद गांव धिंयरिया निवासी मीना (32) ने शनिवार सुबह घर में कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने दामाद पर अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर के गांव नवदिया निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि अपनी बेटी मीना की शादी करीब 12 साल पहले गांव धिंयरिया निवासी ब्रजकिशोर के साथ की थी। ब्रजकिशोर छोटी-छोटी बात पर मीना से अक्सर मारपीट करता था। शुक्रवार रात भी उसने मीना को मारा-पीटा। इससे परेशान होकर शनिवार सुबह उसने आत्महत्या कर ली। ब्रजकिशोर के परिजनों के अनुसार, उनके घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर की तरफ पड़े छज्जे में कुंडा लगा है। सुबह करीब पांच बजे वे लोग सोकर उठे। तब मीना रस्सी के फंदे के सहारे कुंडे में लटकी मिली। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed