फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman Files Complaint After Husband Remarries

Shahjahanpur News: पति के दूसरी शादी करने पर महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 21 Apr 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman Files Complaint After Husband Remarries
पुवायां। खुटार के गांव हरनहाई निवासी अनिल कुमार की पुत्री प्रांजुल देवी ने दहेज उत्पीड़न और बिना तलाक के दूसरी शादी के आरोप में पति के अलावा ससुराल के लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रांजल देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2021 को पुवायां के गांव भूरखेड़ा निवासी विशाल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति विशाल शर्मा, ससुर अखिलेश शर्मा, सास नीरज शर्मा, देवर करन शर्मा दहेज में कार और पांच लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

18 अप्रैल काे आरोपियों ने उनको पीटकर तीन वर्षीय पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। पति ने कहा कि उन्होंने 31 जनवरी को शीतल से दूसरी शादी कर ली है। जानकारी करने पर पुवायां तहसील से पति और शीतल की शादी का कोर्ट मैरिज प्रमाणपत्र भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांजल देवी ने बताया कि दूसरी शादी करने में पति और ससुराल के अन्य लोगों के साथ ही पुवायां के सुधांशु त्रिवेदी, लखीमपुर के गांव नकटी के शशांक शर्मा का भी हाथ है। ननद प्रीति शर्मा, ननदोई जहानीखेड़ा के विवेक शर्मा ने भी गाली-गलौज कर दहेज लाकर देने के लिए कहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामकिशोर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed