फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman tried to kill herself by jumping into canal in Banda of Shahjahanpur

Shahjahanpur: घरेलू कलह से तंग विधवा ने लगाई शारदा नहर में छलांग, पड़ोस के किशोर के साथ वहां गई थी महिला

Tue, 13 Sep 2022 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बंडा (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बंडा (शाहजहांपुर) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा की एक 45 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि महिला का बहू से विवाद रहता है। जिससे तंग आकर महिला ने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन
Woman tried to kill herself by jumping into canal in Banda of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा में घरेलू कलह से तंग पीलीभीत जिले की एक महिला गांव मकसूदापुर में शारदा नहर में कूद गई। महिला के साथ आए किशोर के शोर मचाने पर गांव कुआंटाडा के दिनेश कुमार ने महिला को बमुश्किल नहर से निकाला।

विज्ञापन


पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा की एक 45 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि महिला का बहू से विवाद रहता है। महिला ने पड़ोस के एक किशोर से गांव मकसूदापुर में ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर प्रसाद चढ़ाने की बात कहते हुए स्कूटी से ले चलने को कहा। किशोर महिला को मकसूदापुर लेकर आया था। प्रसाद चढ़ाने के बाद महिला शारदा नहर के पुल पर उतर गई और नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

किशोर के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव देख किसी ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। गांव कुआंटांडा निवासी दिनेश मौके पर आए नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने बमुश्किल महिला को नहर से निकाला। इस बीच महिला के साथ आए किशोर से महिला के परिजन को जानकारी दी। कुछ देर बाद महिला के घरवाले मौके पर आए महिला को घर ले गए। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed