फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman drowns in Sharda Canal; body washed 50 kilometers downstream.

Shahjahanpur News: शारदा नहर में डूबी महिला की मौत, 50 किलोमीटर बह आया शव

Tue, 23 Jun 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman drowns in Sharda Canal; body washed 50 kilometers downstream.
रूपेंद्र कौर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/बंडा। पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर निवासी जजवीर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूपेंद्र कौर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो दिन से लापता रूपेंद्र कौर का शव 45 से 50 किलोमीटर दूर बहते हुए बंडा के सिंगापुर पुल के पास शारदा नहर में उतराता मिला। उनकी पूरनपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना गजरौला के पचपेड़ा गढ़ा गांव निवासी सुखदीप सिंह ने बताया कि बहन रूपेंद्र कौर की शादी वर्ष 2011 में जजवीर सिंह के साथ की थी। बहन के एक बेटा व एक बेटी है। बहन की ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते थे। उसके साथ मारपीट करते थे। करीब डेढ़-दो साल साल पूर्व परेशान होकर न्यायालय में मुकदमा कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद समझौता होने पर बहन ससुराल चली गई थी।
विज्ञापन

कुछ माह सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर वही हालात हो गए। पति से कहासुनी के बाद बहन लापता हो गई। बहनोई जजवीर सिंह ने उन्हें सूचना दी। उसके बाद काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। मृतका के पति जजवीर सिंह ने बताया कि पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पत्नी शनिवार सुबह घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को गुरुद्वारे व रम्पुरा पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज में देखा भी गया था। सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि बंडा में एक महिला का शव मिला है। जब यहां आए तो शव पत्नी का निकला।

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि वीडियोग्राफी कराकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पूरनपुर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज है।

रूपेंद्र कौर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रूपेंद्र कौर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed