फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, parents chase in-laws with bricks

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुरालियों को ईंट लेकर दौड़ाया

Wed, 08 Oct 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, parents chase in-laws with bricks
तनिष्का का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : शहर में विसर्जन मार्गों का जायजा लेते मंडलायुक्त, आईजी व अन्य अ​धिकारी।
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा की 20 वर्षीय पत्नी तनिष्का की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतका के चचिया ससुर को देख मायके पक्ष की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ईंट उठाकर उन्हें दौड़ा दिया। बचाव में बुजुर्ग ने भी ईंट उठा ली। लोगों के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन



हरदोई जिले के थाना गोकुल बेहटा क्षेत्र के भंभापुरवा गांव निवासी पल्लवी ने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को छोटी बहन तनिष्का की शादी मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी तय होने पर बहनोई ने दहेज न लेने की बात कही थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद बहनोई दहेज में फ्रिज, कूलर व नकदी की मांग करने लगा। आए दिन बहन के साथ मारपीट भी की गई। सोमवार सुबह बहनोई ने फोन कर बताया था कि तुम्हारी बहन दिमागी बुखार से पीड़ित हो गई है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं, लेकिन रात को बहन की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बहन के घर आए। वहां देखा कि बहन का शव पड़ोसी के मकान के पास पड़ा था। ससुराल वाले नदारद थे। पल्लवी ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व छोटी बहन दुर्गा ने बहन तनिष्का को फोन किया था तो वह काफी घबराई हुई थी। वह मां से बात करने के लिए कह रही थी। तभी उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया गया था।
तनिष्का के शरीर पर चोट और उसकी गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम पैनल से कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--
सांवली होने पर बहन को पसंद नहीं करते थे बहनोई
मृतका की बहन पल्लवी ने बताया कि बहन सांवले रंग की थी। इसलिए बहनोई बहन को परेशान करते थे। कहते थे कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह उसे पसंद नहीं थी। मृतका के परिवार की महिलाओं का आरोप है कि मृतका के पति के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। तनिष्का ने अपने पति के मोबाइल में तस्वीरें देखी थीं। पति उसे छोड़ने की बात कहता था।

तनिष्का का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

तनिष्का का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : शहर में विसर्जन मार्गों का जायजा लेते मंडलायुक्त, आईजी व अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed