फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 15 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटी ने पिता पर जबरन जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की तहरीर अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव राभा निवासी विमला (35) पुत्री दिवंगत सीताराम का विवाह वर्ष 2002 में चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी निवासी संतोष के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विमला का शव कमरे में बरामद हुआ। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। विमला की बड़ी बेटी शबनम ने पड़ोसी के फोन से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मां रसभरी अन्य परिवारीजनों के साथ मौके पर आ गईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। बेटी शबनम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संतोष और मां के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बुधवार की रात भी झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह संतोष ने बच्चों शबनम, शिवम, फूलचंद, रूद्र, सनी को घर से बाहर निकाल दिया, फिर विमला की पिटाई की और उसे जबरन जहर खिला दिया। सीओ सिटी सरवरणन टी ने भी मौके पर आकर घटना के संबंध में मां रसभरी और बेटी शबनम से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत करा कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed