फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, brother alleges murder

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 08 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, brother alleges murder
पूनम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। खुदागंज के सिमौरी गांव निवासी राजेश की 26 वर्षीय पत्नी पूनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरेली के थाना फतेहगंज के पड़ेरा गांव निवासी तिलकराम ने बताया कि बहन पूनम की शादी पांच साल पूर्व राजेश के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बहनोई व उसके परिवार वाले बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे। बहन आठ दिन मायके में रुककर बुधवार को ही ससुराल गई थी। बृहस्पतिवार शाम सात बजे फोन कर बहन रो रही थी। कह रही थी कि उसका पति उसे परेशान कर रहा है। झगड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद फोन कट गया। तिलकराम ने बताया कि रात करीब नौ बजे एक रिश्तेदार से पता चला कि बहन की मौत हो गई है। तुरंत दिल्ली से घर लौटकर शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ बहन की ससुराल गए। बहनोई बोला-तुम्हारी बहन ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद वह भी कहीं चला गया। ससुराल वाले पहले ही चले गए थे। अंदर कमरे में गए तो देखा कि बहन का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके गले पर निशान थे। आरोप है कि बहन की हत्या की गई है। बहन के दो बच्चे हैं। खुदागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मुर्गी दाना फैक्टरी में फंदे से लटका मिला बिहार के युवक का शव



कांट। पिपरौला गांव में मुर्गी दाना बनाने वाली एक फैक्टरी में कार्यरत मोतिहारी, बिहार के संग्रामपुर निवासी अरविंद कुमार यादव (26) का शव शुक्रवार को सुबह एक पंखे पर फंदे से लटका मिला। प्रबंधक अभिषेक सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को कब्जे में ले लिया। इस बारे में अरविंद के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि अभी इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed