{"_id":"683ca354bec6646f3a04eadd","slug":"woman-dies-police-removes-body-from-burning-pyre-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145118-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की मौत, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की मौत, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव
विज्ञापन
मदनापुर थाने का फोटो। संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पीरू गांव निवासी सुरेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी रामवती की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों को बिना सूचना दिए बिना रविवार सुबह ससुराल वाले अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी पुलिस ने जलती चिता से शव को बाहर निकाला। अब पुलिस बचे अवशेषों को जांच के लिए प्रयोगशाला के लिए भेजेगी।
सुरेंद्र की शादी करीब सात माह पूर्व बिहार की रहने वाली रामवती के साथ हुई थी। शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में रामवती की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। ससुरालियों ने मायके पक्ष को सूचना नहीं दी और रविवार सुबह करीब नौ बजे शव का अंतिम संस्कार करने पहुंच गए।
इस बीच रामवती की शादी कराने वाले को जानकारी हुई तो उसने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मदनापुर इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते की अंतिम संस्कार कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने जलती चिता से शव के बचे अवशेषों को निकाला है।
विज्ञापन
घर पर मिली सुरेंद्र की मां को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जलती चिता को बुझाने के बाद बचे अवशेषों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। उनके तहरीर देने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।