फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies of fever in Nahil and young man dies of dengue in Bilsadi

Shahjahanpur News: नाहिल में बुखार से महिला और बिलसड़ी बुजुर्ग में डेंगू से युवक की मौत

Sun, 08 Oct 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Nahil and young man dies of dengue in Bilsadi
पुवायां। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गांव बिलसड़ी बुजुर्ग में युवक की डेंगू से मौत हो गई। वहीं, नाहिल में महिला को बुखार लील गया। यहां तकरीबन 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


गांव नाहिल निवासी अरविंद गुप्ता की 24 वर्षीय पत्नी नीलू देवी को चार दिन पहले बुखार आया था। स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने पर शाहजहांपुर और फिर बरेली में भी भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, गांव बिलसड़ी बुजुर्ग निवासी अजय त्रिपाठी के पुत्र 34 वर्षीय विश्वकांत त्रिपाठी उर्फ सोनू को दो दिन पहले बुखार आया था। चचेरे भाई लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि सोनू को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डेंगू की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान सोनू ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। सोनू की मौत से पत्नी सोनी देवी, बेटी सान्या, कृति और पुत्र वैभव सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंडा में पांच साल के बच्चे की मौत: गांव लालपुर आजादपुर निवासी विनोद कुमार के पांच वर्षीय पुत्र सार्थक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस कारण पिता विनोद ने उसे बंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वाले उसे शाहजहांपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सार्थक की मां की भी एक साल पहले मौत हो चुकी है। बहन बबली और डॉली का रो-रोकर बुरा हाल है।

नाहिल में पिता-पुत्र की पहले हो चुकी बुखार से मौत: नाहिल में पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। यहां शिवम ने एक सप्ताह पहले बुखार से दम तोड़ दिया था। दो दिन बाद शिवम के पिता फकीरे की भी बुखार से जान चली गई। रीकेश का शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में चल

सीएमओ शाहजहांपुर डॉ. आरके गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। ओपीडी में रोगी देखे जा रहे हैं और स्वास्थ्यकर्मी गांवों में जाकर शिविर लगाकर दवा वितरण कर रहे हैं। किसी गांव में अगर ज्यादा रोगी हैं तो वहां स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed