{"_id":"61c5f9a52c81182397430f6b","slug":"woman-dies-in-suspicious-circumstances-accused-of-burning-her-for-not-having-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, संतान न होने पर जलाकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, संतान न होने पर जलाकर मारने का आरोप
Fri, 24 Dec 2021 10:17 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:17 PM IST
सार
अनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनीता के भाई राहुल गुप्ता ने बताया कि बहन की शादी के 13 साल हो गए थे। संतान न पैदा होने पर बहनोई दूसरी शादी की धमकी देता था। ताने देकर उससे मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अनीता गुप्ता (37) संदिग्ध हालात में आग से झुलस गईं। पति अरविंद गुप्ता ने उन्हें बुरी तरह से जली हुई अवस्था में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने पति और अन्य ससुराल के लोगों पर संतान न होने पर हाथ-पैर बांधकर अनीता को जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनीता के भाई राहुल गुप्ता ने बताया कि बहन की शादी के 13 साल हो गए थे। संतान न पैदा होने पर बहनोई दूसरी शादी की धमकी देता था। ताने देकर उससे मारपीट की जाती थी। गुरुवार की रात करीब आठ बजे अनीता ने उसको फोन पर बताया था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि शादी के बाद संतान न होने पर महिला और उसके पति के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद महिला की आग लगने से मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पति समेत 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन