{"_id":"632c65a5d0630b38e567b9ce","slug":"woman-dies-due-to-lightning-in-shahjahanpur-family-mourns","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, परिवार में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, परिवार में शोक
Thu, 22 Sep 2022 07:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:09 PM IST
सार
जलालाबाद क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अफगानान के रहने वाले गुरुशरण कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी गोरखा देवी जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गांव धिंयरा जाने वाले रोड किनारे खेत में गईं थीं। बारिश होने पर खेत में लगे पेड़ के नीचे पांच-छह लोगों के साथ ही गोरखा भी खड़ी हो गईं थीं।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर पेड़ के नीचे खड़ीं गोरखा देवी (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अफगानान के रहने वाले गुरुशरण कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी गोरखा देवी जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गांव धिंयरा जाने वाले रोड किनारे खेत में गईं थीं। बारिश होने पर खेत में लगे पेड़ के नीचे पांच-छह लोगों के साथ ही गोरखा भी खड़ी हो गईं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी दौरान तेज आवाज के साथ उनके ऊपर बिजली गिर गई। लोग उन्हें लेकर सीएचसी आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।