फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies due to fire under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 25 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to fire under suspicious circumstances
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर रोती हुई नीलम की मां - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अनीता गुप्ता (37) संदिग्ध हालात में आग से झुलस गईं। पति अरविंद गुप्ता ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने पति और अन्य ससुराल के लोगों पर संतान न होने पर हाथ-पैर बांधकर अनीता को जलाने का आरोप लगाया है। अनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रामशंकर गुप्ता ने बेटी अनीता की शादी करीब 13 साल पहले चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अरविंद गुप्ता से की थी। अरविंद एक निजी अस्पताल में जॉब करता है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी मकान के अंदर संदिग्ध रूप से आग लगने से झुलस गई। इसके बाद पति और परिजन ने अनीता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। करीब सौ प्रतिशत जल चुकी अनीता की इलाज के दौरान दोपहर करीब तीन बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे अनीता के पड़ोस में रहने वाले उसके मौसी के बेटे ने अनीता के भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद अनीता का भाई राहुल और उसके परिवार के लोग भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। भाई ने अनीता के पति और ससुराल के अन्य लोगों पर अनीता के हाथ-पैर बांधकर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अनीता की मौत के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची चौक कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतान न होने पर मिलते थे ताने
अनीता के भाई राहुल गुप्ता ने बताया कि बहन की शादी के 13 साल हो गए थे। संतान न पैदा होने पर बहनोई दूसरी शादी की धमकी देता था। ताने देकर उससे मारपीट की जाती थी। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अनीता ने उसको फोन पर बताया था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। शुक्रवार को भाई ने अनीता के घर आकर बातचीत करने के लिए कहा था। सुबह करीब दस बजे उसके पास फोन पहुंचा और बताया गया कि अनीता को उसके पति और ससुराल वालों ने आग लगा दी है।
आरोप है कि आरोपी ससुराल वालों से दहेज के रूप में पिछले दो साल में एक बार दो लाख रुपये और छह महीने पहले 75 हजार रुपये मकान बनवाने के नाम पर ले चुका है। आरोप है कि आग लगाने की सूचना पुलिस को उसने अस्पताल आते ही दे दी थी। लेकिन पुलिस नहीं आई। जब अनीता की मौत हो गई तब पुलिस आई और फोटो खींचकर चली गई। भाई ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पूछताछ में सामने आया कि शादी के 13 साल बाद भी बच्चा न होने पर महिला और उसके पति के बीच कुुछ विवाद हुआ था। इसके बाद महिला की आग लगने से मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पति समेत 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरवणन टी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed