{"_id":"658ac3bc35624383a60df785","slug":"woman-dies-after-one-and-a-half-year-of-marriage-in-shahjahanpur-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता की मौत, चारपाई पर संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता की मौत, चारपाई पर संदिग्ध हालात में मिला शव
Tue, 26 Dec 2023 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:45 PM IST
सार
गांव भरसंडा में सोमवार रात विवाहिता की मौत हो गई। उसके पति ने मायके वालों को सूचना दी। मृतका के पिता ने मौत पर संदेह जताया। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता से जानकारी लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव भरसंडा में सोमवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का चारपाई पर शव मिला। जौनपुर निवासी उसके पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही है।
जौनपुर के कस्बा चंदवक निवासी श्यामनारायण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रंजू देवी (22) की शादी भरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार से 18 माह पहले की थी। सोमवार रात ससुराल में उसकी मौत की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद खुद भी बेटी के ससुराल पहुंचे।
शव पर चोट के निशान नहीं
सीओ पंकज पंत और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर तफ्तीश की। पुलिस के अनुसार शव पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विवाहिता के पति राहुल ने पुलिस को बताया कि रंजू बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते ही रंजू की मौत हुई है। राहुल के अनुसार उन्होंने ही ससुराल के लोगों को सूचना दी थी। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।