फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies after getting buried under wall, four houses collapse in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, टेडवा में चार घर ढहे

Wed, 13 Sep 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2023 12:17 AM IST
सार

गांव झरवा निवासी 65 वर्षीय रामबेटी मंगलवार की सुबह दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठी थीं। इसी समय कच्ची ईंट से बनी दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies after getting buried under wall, four houses collapse in lakhimpur kheri
मृतका राम बेटी का फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बेहजम क्षेत्र में बारिश के दौरान झरवा गांव में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। ग्राम पंचायत टेड़वा में चार ग्रामीणों के घर ढह गए। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


बेहजम के गांव झरवा निवासी 65 वर्षीय रामबेटी पत्नी रामदुलारे मंगलवार की सुबह दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठी थीं। इसी समय कच्ची ईंट से बनी दीवार भरभरा कर गिर गई। रामबेटी दीवार के मलबे में दब गईं। परिजन और पास-पड़ोसी जब तक उन्हें मलबे से बाहर निकालते। रामबेटी की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार व बेहजम चौकी प्रभारी राजकुमार भारती मौके पर पहुंचे। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है। जांच कर जो सहायता मिलने योग्य होगी वह दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर गिरने से ग्रामीणों को नुकसान

बेहजम की ग्राम पंचायत टेडवा में बारिश की वजह से चार ग्रामीणों के घर गिर गए। गांव के बृजेश गौतम, राधेश्याम कनौजिया, गंगाराम का मकान ढ़ह गया। वहीं रामलखन और राजेश कुमार के कमरे की छत ढ़ह गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सूचना पर जांच करने तहसील से टीम आई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed