{"_id":"6af8b84b0b37c978fa057f3d","slug":"woman-dies-after-delivery-in-illegal-hospital-relatives-made-a-commotion-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190007-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत...परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत...परिजनों ने किया हंगामा
Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
शीतल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के जीवन अनमोल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थिति संभाली। स्वास्थ्य विभाग ने बगैर पंजीकरण के चल रहे अस्पताल को सील कर दिया है। पति ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्होंने पत्नी शीतल (25) को प्रसव के लिए जीवन अनमोल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। दोपहर करीब 1:40 बजे शीतल ने सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मां और नवजात दोनों की हालत ठीक थी। आरोप है कि कुछ देर बाद डॉक्टर ने महिला में खून की कमी बताकर खून चढ़ाने की सलाह दी। खून चढ़ाना शुरू होते ही शीतल की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने डॉक्टर को जानकारी दी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि खून चढ़ने के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद भी समय पर उचित उपचार नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक महिला की मौत अस्पताल में ही हो गई जबकि अस्पताल संचालक ने महिला की मौत बरेली के एक निजी अस्पताल में होने की बात कही है।
परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद अस्पताल संचालक और स्टाफ परिजनों के सामने नहीं आए। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
-- -- --
मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
शीतल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शीतल का मायका मीरानपुर कटरा के पच्चड़ गांव में है। करीब पांच साल पहले उसकी शादी अजय सिंह से हुई थी। उसका बड़ा बेटा अभी तीन साल का है। दूसरे बेटे के जन्म के बाद मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- --
संचालक बोले, मरीज की हालत पहले से गंभीर थी
अस्पताल संचालक अजय मिश्रा का कहना है कि महिला की हालत शुरू से गंभीर थी। जांच में महिला चिकित्सक ने प्रसव पीड़ा अधिक होने और बच्चे का सिर फंसे होने की बात बताई थी। परिजनों को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उनके काफी आग्रह के बाद अस्पताल में प्रसव कराने की सहमति दी गई।
उन्होंने बताया कि रात में महिला की तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन उसे संभाल लिया गया था। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ को बताए बिना महिला को चाय, बिस्किट और मूंग की दाल खिला दी। इसके बाद उसे उल्टी हुई और खाद्य पदार्थ सांस की नली के रास्ते फेफड़ों में चले गए। महिला को स्थिर करने के बाद वेंटिलेटर की सुविधा नहीं होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संचालक के अनुसार बरेली में उपचार के दौरान महिला की मौत हुई।
-- -- -- -- -- --
जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि अस्पताल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है। घटना के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।