फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies after being shot under suspicious circumstances in shahjahanpur

गोली लगने से महिला की मौत: मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने बता रही खुदकुशी का मामला

Thu, 03 Aug 2023 05:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 03 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

महिला ने मरने से पहले बयान दिया है कि उसने बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मार ली है। हालांकि अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
Woman dies after being shot under suspicious circumstances in shahjahanpur
निगोही में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों का आरोप है कि विवाद होने पर पति ने गोली मारकर हत्या की है। वहीं पुलिस के मुताबिक, महिला ने बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मारी है। घर में ताला पड़ा होने की वजह से अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका है।

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकरनगर में रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी (35) को बुधवार शाम को संदिग्ध हालात में घर के अंदर गोली लग गई। राकेश पुलिस को सूचना दिए बगैर घर में ताला डालकर घायल लक्ष्मी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी के 12 वर्ष का बेटा राजा, 10 वर्ष का बेटा रजित, पांच वर्ष की बेटी शीतल और तीन वर्ष की बेटी ज्योति है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन

भाई बोला- बहनोई करता था बहन की पिटाई 

घटना की सूचना मिलने पर पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव भदेंग कंजा निवासी लक्ष्मी की मां रामप्यारी, भाई राजकुमार, बिरजू, सोनू निगोही पहुंच गए। भाई राजकुमार का आरोप है कि शादी के बाद से उसका बहनोई राजेश आए दिन शराब पीकर लक्ष्मी की पिटाई करता था। कई बार परिवार के लोग समझाने आए, इसके बाद भी राकेश नहीं माना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजकुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे राकेश के भाई राजीव और भतीजे सुनील का फोन आया तो उन्होंने बताया कि राकेश ने लक्ष्मी को गोली मार दी है। यह सुनकर वे लोग निगोही आ गए। इससे पहले राकेश उनकी बहन को मेडिकल कॉलेज ले जा चुका था। राजकुमार ने बताया कि बहन की हत्या हुई है। देर शाम लक्ष्मी के मायके वाले तहरीर देने के लिए थाने पहुंचे थे।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि महिला के पेट में गांठ थी। इसकी वजह से वह परेशान रहती थी। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान दिए हैं कि उसने बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मार ली है। घर में ताला लगा होने की वजह से अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका है। तमंचा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed