फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman dead body found hanging in room in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Mon, 19 Feb 2024 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 06:02 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में प्रेम विवाह के एक साल बाद विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव रविवार रात घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
woman dead body found hanging in room in Shahjahanpur
संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गांव पृथ्वीपुर निवासी सर्वेश कठेरिया की 23 वर्षीय पत्नी संगीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के कुर्रियाकलां निवासी सुआलाल ने करीब एक साल पहले अपनी बहन संगीता का विवाह सर्वेश के साथ किया था। रविवार रात को संगीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर गांव में ब्याही बड़ी बहन अनीता मौके पर पहुंची और तो उन्हें शव जमीन पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन


मृतक के भाई सुआलाल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संगीता और सर्वेश ने प्रेम विवाह किया था। शादी दोनों परिवारों की सहमति से पिछले वर्ष फरवरी में ही हुई थी। बरात के कुछ समय बाद सर्वेश व उसके परिजन बिना दहेज शादी करने के ताने देने लगे। उसकी पिटाई करते थे। इस बारे में संगीता ने कई बार मायके में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव: सपा ने शाहजहांपुर से राजेश कश्यप को बनाया प्रत्याशी, आंवला से नीरज मौर्य को टिकट

बीते दिनों ही उसने एक बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि पिटाई करने के बाद उसका शव फंदे से लटका दिया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed