फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dead body found hanging in house

Shahjahanpur: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 01 Oct 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

खुटार थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद विवाहिता का पति, ससुर और जेठ फरार हो गए हैं।  

विज्ञापन
Woman dead body found hanging in house
रूबी देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में गांव रौतापुर कलां निवासी रामवीर की पत्नी रूबी देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। रूबी के पिता ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने अपने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


बंडा के गांव पिपरिया घासी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रूबी देवी की शादी रौतापुर कलां निवासी रामवीर के साथ 12 मई 2022 को की थी। शादी में उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार दान भी दिया था। पुत्री की ससुराल के लोग शादी के कुछ समय बाद से ही कम दहेज की बात कहकर रूबी को प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम ने किए थे उमेश पाल की हत्या के लिए इंतजाम, वारदात से 15 दिन पहले किया था ये काम... खुले और भी राज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दामाद और दामाद के परिजनों को कई बार समझाया। पंचायत भी कराई, लेकिन रूबी का उत्पीड़न जारी रहा। शनिवार को दामाद रामवीर, उसके बड़े भाई रामकरन, पिता रामचंद्र, मां इंद्रवती ने मिलकर रूबी देवी को पीटा और फंदे पर लटका कर मार डाला। रूबी की मौत शनिवार के दोपहर के समय ही हो गई थी, लेकिन उनको सूचना रात नौ बजे दी गई। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी घर छोड़कर फरार

ओमप्रकाश के अनुसार पुत्री की मौत की जानकारी पाकर वह रौतापुर कलां पहुंचे तो दामाद, उसका भाई और पिता फरार हो चुके थे। पुत्री के कमरे में लगे दरवाजे टूटे पड़े थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर जेल भेजने की मांग की है।

थानाध्यक्ष खुटार ओमप्रकाश ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed