फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman consumed poison and gave to her five year old son in Shahjahanpur

Shahjahanpur: पति से झगड़े के बाद महिला ने पांच साल के बेटे को दिया जहर, खुद भी खाया; मासूम की मौत

Thu, 05 Oct 2023 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 04:32 PM IST
सार

सिंधौली थाना क्षेत्र के लखनार गांव निवासी महिला का पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपने पांच साल बेटे को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। अस्पताल में मासूम बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
woman consumed poison and gave to her five year old son in Shahjahanpur
महिला की हालत गंभीर बनी हुई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बुधवा रात उसने जहर खा लिया और अपने पांच साल के बेटे को भी खिला दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। महिला की नाजुक बनी हुई है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मामला सिंधौली थाना क्षेत्र के लखनार गांव का है। गांव निवासी सुनील की पत्नी रागिनी देवी ने जहरीला पदार्थ खाने के साथ अपने पांच साल के बेटे विराट को भी खिला दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में विराट ने दम तोड़ दिया है। जबकि रागिनी की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: भाजपा विधायक के करीबों ने बुलडोजर से उखाड़ा निर्माणाधीन हाईवे, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया था उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब पीकर आया था पति 

रागिनी की मां माया देवी ने बताया कि बुधवार रात दामाद सुनील शराब पीकर आया था। इसी बात को लेकर दामाद और बेटी में विवाद हो गया था। रागिनी ने देर रात किसी समय घर में रखा जहर खा लिया, साथ ही अपने पांच साल के बेटे विराट को जहर खिला दिया। 

हालत बिगड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। माया देवी ने दामाद सुनील पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले में दोपहर तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed