फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman consumed poison after promising to give her life, lover betrayed her

Shahjahanpur News: साथ जान देने का वादा कर महिला ने खाया जहर, प्रेमी ने दे दिया धोखा

Fri, 29 Sep 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman consumed poison after promising to give her life, lover betrayed her
मरने से पहले पुलिस से कहा, दोनों में आत्महत्या करने की बात हुई थी तय, युवक ने ही जहरीला पदार्थ लाकर दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। प्रेमजाल में फंसी शादीशुदा महिला ने पड़ोसी युवक से साथ मरने का वादा कराकर जहर की गोलियां खा लीं और उसकी मौत हो गई। जबकि युवक ने धोखा दे दिया, मरने से पहले उसे देखकर महिला ने इस पर अफसोस भी जताया।

यह मामला थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज मिश्रीपुर का है। सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय इस महिला ने प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे भी हुए, मगर कुछ समय पहले महिला का एक अन्य युवक से प्रेमप्रसंग हो गया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई तो परिजन ने आपत्ति की। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। पति के अनुसार, वह पत्नी को लेकर पंजाब चला गया। डेढ़ महीने रुकने के बाद घर लौट आया। बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे महिला छत पर जाकर लेट गई। पति उसे नीचे लेकर आया, लेकिन कुछ देर के बाद फिर छत पर चली गई। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी करते समय मकान के बाहर प्रेमी को टहलते हुए देखकर कहा कि तुमने धोखा दिया। इतना सुनने के बाद जहर खाने का संदेह होने पर पति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाने के दो सिपाही भी आ गए। पति के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी ने उसे जहर की दो गोलियां लाकर दी थीं। जबकि तीन गोलियां उसने खुद खाने की बात कही थी। पत्नी की बताई इन बातों का वीडियो सिपाहियों ने बना लिया। फिर हालत गंभीर होने पर सिपाही महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
शादीशुदा है युवक, शराब की कैंटीन में करता है काम

लोहा मंडी स्थित एक दुकान में काम करने वाले पति ने बताया कि मोहल्ले का युवक शादीशुदा है। वह शराब की कैंटीन में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देगा।
-

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed