फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman commits suicide by consuming poison in Shahjahanpur

प्रेमिका ने जान दी, प्रेमी ने धोखा: जहर लाकर दिया, बोला- दोनों खाएंगे, मरने से पहले विवाहिता ने दिया ये बयान

Thu, 28 Sep 2023 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। मोहल्ले के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने जहर लाकर दिया था। प्रेमी ने खुद नहीं खाया, विवाहिता ने खा लिया। 

विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poison in Shahjahanpur
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने ही उसे जहर की गोलियां लाकर दी थीं। बोला था कि दोनों जान देंगे, लेकिन प्रेमी ने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज मिश्रीपुर निवासी अमन राठौर की पत्नी मुस्कान (35) ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। 14 साल पहले अमन और मुस्कान ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद मुस्कान के मोहल्ले का ही युवक के संपर्क में आ गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: एक लाख के इनामी सद्दाम को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से था फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया। पंचायत हुई और मामला थाने तक भी पहुंचा था, लेकिन मुस्कान और उसका प्रेमी नहीं माने। अमन के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 11:30 बजे मुस्कान ने छत के ऊपर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। 

मरने से पहले विवाहिता ने दिया ये बयान 

पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने मुस्कान ने बयान दिया कि उसे मोहल्ले के ही युवक ने जहर की गोलियां लाकर दीं थीं। उसने कहा था कि दोनों जहर खाकर जान दे देंगे। मुस्कान ने जहर खा लिया, लेकिन उसके प्रेमी ने ऐसा नहीं किया। 

गंभीर हालत में मुस्कान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पति अमन राठौर ने बताया कि वह आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर देंगे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed