फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman caught the thief, Puwaiyan police showed good work on the third day

Shahjahanpur News: महिला ने पकड़ा चोर, पुवायां पुलिस ने तीसरे दिन दिखाया गुडवर्क

Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman caught the thief, Puwaiyan police showed good work on the third day
पुवायां। जेवर चोरी होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने खुद ही सुरागरसी कर चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तीन दिन बाद पुलिस ने चोर को खुद पकड़ना दर्शाकर गुडवर्क दिखाया है, चोरी गया मंगलसूत्र अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी हीरालाल की पत्नी रेशमा देवी ने बताया कि 17 मई को वह अपनी पुत्री के घर गई थीं। इस बीच उनके घर से सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल चोरी हो गई। वापस आने पर उनको चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुवायां पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने अपने स्तर से जानकारी की तो पता चला कि 17 मई को सिंधौली के गांव कठपुरा का अवधबिहारी उनके घर आया था जो शाम को बिना बताए घर से चला गया था। वह कठपुरा गईं लेकिन अवधबिहारी गायब मिला। इस पर उन्होंने जान पहचान के लोगों को सतर्क कर दिया। पांच जून को अवधबिहारी गांव कैमहरा आया। जानकारी पाकर उन्होंने गांव जाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेशमा के अनुसार, अवधबिहारी ने पुलिस को बताया कि उसने पायल गांव बिलैया के एक सराफा व्यापारी को और मंगलसूत्र बड़ागांव के सराफा दुकानदार को बेचा है। पुलिस ने बिलैया के सराफा दुकानदार को बुलाया तो वह थाने आकर पायल दे गया। उधर, बड़ागांव के सराफा दुाकन ने मंगलसूत्र 15600 रुपये में खरीदने की बात कहते हुए बताया कि मंगलसूत्र उसने गलवा दिया है।
रेशमा ने बताया कि पुलिस ने उसे सात जून को थाने बुलाकर मनमाफिक तहरीर लिखवा ली थी। पुलिस ने इसी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गुडवर्क दिखा दिया है। रेशमा ने बताया कि सोमवार को वह बड़ागांव के सराफा दुकानदार पर चोरी का माल खरीदने के आरोप में कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर देगी। रेशमा ने बताया कि एक दरोगा ने सोमवार को मंगलसूत्र मामले में सराफा व्यापारी से समझौता करा देने की बात भी कही है।

उधर, थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि रेशमा ने सात जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसके बाद मुखबिर की सूचना पर अवधबिहारी को सात जून की रात बड़ागांव अंडरपास के पास से पकड़ा गया है। उसके पास से चोरी हुई पायल और 48 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। रेशमा ने किसी को नहीं पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed