{"_id":"67eecad9758ef020900cb84e","slug":"woman-burnt-to-death-in-fire-fir-lodged-against-three-including-her-husbandwoman-burnt-to-death-in-fire-fir-lodged-against-three-including-her-husband-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-140933-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आग से झुलसी महिला की मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आग से झुलसी महिला की मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मदनापुर के गांव बरीखास निवासी प्रभाकर चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बहन खुशबू ने अपनी मर्जी से पिछले साल 18 जनवरी को पुष्पेंद्र निवासी मोहल्ला श्यामतगंज गौटिया थाना सदर बाजार से शादी की थी।
बहनोई पुष्पेंद्र ने बहन को शादी के बाद दो-तीन माह एक किराये के मकान में रखा। बहन ने निजी मकान में चलने को कहा तो बहनोई टालमटोल करने लगता था। इसके बाद बहन पुष्पेंद्र के निजी मकान श्यामतगंज गौटिया गई तो पता चला कि वह शादीशुदा है। अपनी मर्जी से की गई शादी के चलते बहन ने इसकी शिकायत नहीं की।
बहनोई पुष्पेंद्र व उसकी पहली पत्नी व उसका बड़ा भाई बहन के साथ मारपीट करने लगा। दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगा। बहन घुट-घुटकर के जीवन जीने लगी। प्रभाकर ने बताया कि होली पर बहन की ससुराल गया तो बहन खुशबू ने पूरी बात बताई। 22 मार्च को सूचना मिली कि पुष्पेंद्र व उसकी पहली पत्नी ने बहन पर तेल छिड़कर आग लगा दी। केजीएमयू लखनऊ में उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। संवाद