फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman bitten by snake on finger while in the field; lost her life after opting for faith healing.

Shahjahanpur News: खेत पर महिला की अंगुली में सांप ने डसा, झाड़फूंक के फेर में चली गई जान

Sun, 09 Aug 2026 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman bitten by snake on finger while in the field; lost her life after opting for faith healing.
रेनू देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव गोगेपुर निवासी सुनील की पत्नी रेनू (35) की सर्पदंश से मौत हो गई। वह खेत पर पति को चाय देने गई थी, तभी अंगुली में सांप के डसने पर परिजन पहले उसे झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। उससे फायदा नहीं होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे रेनू देवी घर से करीब 300 मीटर दूर खेत पर काम करने गए पति सुनील कुमार के लिए चाय लेकर गई थीं। इसी दौरान रेनू की अंगुली में सांप ने डस लिया। परिजनों के अनुसार, वह हाथ को कसकर पकड़कर सीधे घर पहुंची। उसे घबराया देखकर परिवार में खलबली मच गई।
विज्ञापन

परिजन रेनू को लेकर गांव में झाड़फूंक करने व देसी दवा देने वाले के पास पहुंचे। वह बाबा घर पर नहीं मिले। बाबा के पौत्र ने रेनू को दवा दी। दवा खाने के 30 मिनट तक कोई फायदा नजर नहीं आया। उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। तब परिजनों ने वाहन की तलाश शुरू की। उसके बाद रेनू को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे रेनू की मौत हो गई। उनकी मौत से पति सुनील, बेटी गायत्री और बेटे शिवम का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
--
सांप ने बालक को डसा, हालत चिंताजनक
तिलहर। क्षेत्र के गांव भड़खिरिया निवासी विमलेश का पुत्र अनमोल शनिवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और बाइक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। संवाद

--
युवक को सांप ने डसा
शाहजहांपुर। पीलीभीत जिले के थाना व कस्बा बरखेड़ा निवासी रामकृपाल (40) को शनिवार शाम सांप ने डस लिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने रामकृपाल को यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। संवाद

--
ननिहाल में सर्पदंश से बालक की मौत

सिंधौली। गांव मुर्छी निवासी रामऔतार उर्फ होतेलाल के बेटे कार्तिक (8) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कार्तिक अपनी ननिहाल जिला कौशांबी गया था। वहां जमीन पर सोने के दौरान कार्तिक को तीन बार सांप ने डसा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार को घर लाए गए शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों के अनुसार, मृतक के दो भाई और एक बहन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed