{"_id":"69027173a5ef8604e30e91e6","slug":"woman-advocates-purse-stolen-from-begumpura-express-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-156324-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस से महिला अधिवक्ता का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस से महिला अधिवक्ता का पर्स चोरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अयोध्या जिले के थाना कोतवाली के ग्राम चरेरा पोस्ट पूरा बाजार निवासी रागिनी मौर्या का बेगमपुरा एक्सप्रेस से पर्स चोरी हो गया। उन्होंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अक्तूबर को जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से सुल्तानपुर के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहीं थी। वह एस-वन में सीट नंबर 49 पर बैठीं थी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर सुबह करीब चार बजे बच्चे को सुलाने में लगी थी। तभी उनका पर्स सिर के नीचे से किसी ने निकाल लिया और भाग गया।
पर्स में मोबाइल, दस हजार रुपये, सोने की कान की बाली, आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज थे। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने सुल्तानपुर में तहरीर दी थी। वहां से केस यहां ट्रांसफर होकर आया है। जांच की जाएगी। संवाद