फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman accuses health officer of sexual harassment in Shahjahanpur

Shahjahanpur: महिला कर्मचारी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- बेटी से भी करता है छेड़छाड़

Fri, 03 Mar 2023 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक महिला कर्मचारी ने स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि कई साल तक स्वास्थ्य अधिकारी शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। अब वो बेटी पर गलत निगाह रख रहा है।

विज्ञापन
Woman accuses health officer of sexual harassment in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी ने एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारी अब बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी देहात से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। वह एक कर्मचारी यूनियन की पदाधिकारी भी है। महिला ने बताया कि पति की 12 साल पहले मृत्यु होने के बाद वह बेटी के साथ रह रही है। उसके पड़ोस में स्वास्थ्य विभाग का एक अधिकारी रहता है। पति की मौत के बाद अधिकारी ने उसे शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर वह दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर चाकू निकालकर धमकाता है।

विज्ञापन

बेटी को पकड़कर कमरे में किया बंद 

आरोप है कि आरोपी अब उसकी बेटी को गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करता है। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और सोशल मीडिया पर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। एक मार्च की रात आरोपी ने बेटी को जबरन पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने तिलहर थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने उसे टरका दिया। शुक्रवार को एसपी देहात से मिलकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसे थाने भेजा गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed