फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Without Reflect Laptop Ledges Society No

Shahjahanpur News: बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगे वाहनों को नहीं मिलेगा फिटनेस सर्टिफिकेट

Fri, 10 Nov 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Without Reflect Laptop Ledges Society No
शाहजहांपुर। बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर वाहन चलाने वाले सतर्क हो जाएं। ऐसे वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं होंगे। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर चालान भी किया जाएगा। एआरटीओ ने वाहन चालकों से टेप लगवाने के लिए अपील की है।
विज्ञापन

सर्दी में सड़क पर कोहरे के दौरान दुर्घटना का खतरा रहता है लेकिन रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगे होने से वाहन दूर से नजर आ जाते हैं। ऐसे में हादसे से बचा जा सकता है लेकिन जिले में तमाम वाहन बिना टेप के चल रहे हैं। ऐसे वाहनों को लेकर परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने एआरटीओ को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि वाहनाें के पंजीकरण, फिटनेस प्रमाण पत्र, नवीनीकरण के समय मानक के अनुसार टेप लगे होना तय किया जाएगा। बिना टेप लगाए प्रमाण पत्र जारी करने वाले एआरटीओ और आरआई पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि बिना रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगा वाहन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed