फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Without recognition in the district Running 219 school

जिले में बगैर मान्यता चल रहे 219 स्कूल

Sat, 04 Apr 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2015-16 की शुरुआत हो चुकी है। बावजूद इसके जिले में सैकड़ों
विज्ञापन
बगैर मान्यता प्राप्त स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन न सिर्फ देहात क्षेत्र बल्कि शहरी क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों के खास तवज्जो न देने की वजह से ऐसे स्कूल हजारों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि बीएसए ने इन स्कूलों पर लगाम कसने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दे चुके हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग भी मानता है कि जिले में 219 विद्यालय बगैर मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। इसमें 98 विद्यालयों के संचालकों ने मान्यता के लिए आवेदन किया है। बगैर मान्यता वाले 149 स्कूलों को 149 विद्यालयों को वहां पर मिलने वाली आपत्तियों से अवगत कराया गया। इसमें 70 विद्यालयों के संचालकों ने मान्यता के लिए आवेदन ही नहीं किया गया। वहीं अब तक 127 विद्यालयों को मार्च में नोटिस जारी किया जा चुका है। साथ ही 22 विद्यालयों की मान्यता आहरण किया जा चुका है। बगैर मान्यता लिए स्कूल संचालित करने की वजह से उसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो जाता है।

‘बगैर मान्यता वाले विद्यालयों को बंद कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही बगैर मान्यता के विद्यालयों को बंद करवा दिया जाएगा।’
- राजेश वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed