{"_id":"66ad6556b908d7288a035324","slug":"with-the-help-of-lord-shri-ram-mahadev-had-incarnated-as-hanuman-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-124112-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रभु श्रीराम की मदद से महादेव ने लिया था हनुमान के रूप में अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रभु श्रीराम की मदद से महादेव ने लिया था हनुमान के रूप में अवतार
Sat, 03 Aug 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी खेल मैदान पर शिवमहापुराण कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। जीआईसी खेल मैदान में शुक्रवार को श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का प्रथम दिवस रहा। संत अतुल कृष्ण भारद्वाज ने पवन पुत्र हनुमान के अवतरित होने का प्रसंग सुनाया।
बताया कि भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार हनुमानजी हैं। जब विष्णु भगवान ने धर्म की स्थापना के लिए इस धरती पर प्रभु श्रीराम के रूप में जन्म लिया, तब भगवान शिव उनकी मदद के लिए हनुमानजी के रूप में अवतरित हुए। श्री शिवमहापुराण कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जीआईसी खेल मैदान में स्थित पंडाल में पहुंचे। कथा के शुभारंभ पर आचार्य विवेकानंद शास्त्री ने मुख्य यजमान हरि शरण वाजपेयी और सीमा वाजपेयी से व्यास की पीठ का पूजन कराया।
भजनों पर श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। भगवान शिव के साथ भगवान राम का गुणगान हुआ। प्रथम दिवस की कथा के समापन पर आरती पूजन में मुख्य रूप से डाॅ. सत्य प्रकाश मिश्रा, सोनिया गुप्ता, अभिषेक वाजपेयी शामिल हुए। समिति के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी की देखरेख में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।