फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With a strong determination, no goal remains impossible.

Shahjahanpur News: दृढ़ निश्चय की भावना से कोई लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता

Fri, 13 Feb 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
With a strong determination, no goal remains impossible.
एसएस कॉलेज में सेमिनार के दौरान पुस्तक का ​विमोचन करते अति​थि। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के सेवानिवृत्त संकाय अध्यक्ष प्रो.एनएन पांडेय ने कहा कि शिक्षा से अधिक शक्तिशाली हथियार कोई नहीं है। हमारे अंदर केवल दृढ़ निश्चय की भावना मौजूद होनी चाहिए। उसके बाद कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता।
विज्ञापन

वह स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग व भारतीय शिक्षा शोध संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा : आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में पहली बार यह स्वीकार किया गया है कि हमारे पास ज्ञान की एक अथाह एवं समृद्ध परंपरा है जो वर्तमान में हमारे मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि यूपी कॉलेज, वाराणसी के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रमेशधर द्विवेदी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में कठिन भाषा के प्रयोग एवं प्रतिलिपि ज्ञान के अभाव के कारण उसे अपनाने में असमर्थ रहे हैं।
वर्धमान कॉलेज बिजनौर के शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सीएस शुक्ला, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने भी विचार रखे। इससे पहले छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इस बीच प्रोफेसर सीएस शुक्ल की लिखित दो पुस्तकों शिक्षा मनोविज्ञान व भारतीय एवं पाश्चात्य शिक्षाविद और शिक्षक शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मीना शर्मा व डॉ. शैलजा मिश्रा की संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक अधिगम और अभिप्रेरणा का मनोविज्ञान का विमोचन स्वामी चिन्मयानंद ने किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर आरके शुक्ला, डॉ.अवनीश मिश्रा, प्रभात शुक्ला, डॉ.मनोज मिश्रा, डॉ.अखिलेश तिवारी, डॉ.राहुल शुक्ला, डाॅ.अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed