फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wishing for happiness and prosperity by offering arghya to the setting sun

अस्त होते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर की परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना

Mon, 31 Oct 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Wishing for happiness and prosperity by offering arghya to the setting sun
शाहजहांपुर। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने अस्त होते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के व्रत का परायण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तीन बजे से खन्नौत तथा गर्रा नदी घाट पर ढोल-नगाड़ों के साथ बांस की बनी टोकरी में फल, ठेकुआ, मूली, शकरकंद, पकवान, गन्ना आदि लेकर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं तथा पुरुष पहुंचने लगे। महिलाओं ने अपनी समस्त पूजा सामग्री को घाट के किनारे रखा। एक साथ व्रती महिलाओं तथा पुरुषों ने नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य भगवान की पूजा करके गाय का दूध तथा गंगाजल से अर्घ्य दिया। घाट के किनारे लोगों ने गन्ना जमीन में गाड़ दिया। सोमवार सुबह चार बजे आकर घाट पर व्रती महिलाएं व पुरुष उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर गुड़ तथा अदरक खाकर व्रत तोड़ेंगे। महिलाओं ने पारंपरिक गीत ‘मंगिला हम वरदान ए छठी मइया’, ‘जनकपुर नइहर दीह, बेटी सीता समान’, ‘सविता चलले नहाए, सूरज चलले नहाए, आंधर लोग राह रोके, सूरज न होहि न सहाय’ गाकर पूरे घाट को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

आतिशबाजी छुड़ाई, ढोल नगाड़ों पर किया डांस
खन्नौत नदी पर छठ के पर्व पर दिवाली जैसा माहौल था। लोगों ने पटाखे तथा आतिशबाजी छुड़ाकर पर्व का आनंद लिया। लोग ढोल नगाड़ों के साथ छठी मइया के गीत गाते हुए पैदल खन्नौत नदी पर आए। नगाड़ों पर सभी डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने उठाया झूलों का लुत्फ
छठ पर्व पर खन्नौत नदी किनारे मेला लगा हुआ था। मेले में मिक्की माउस तथा जंपिंग झूला आदि थे। बच्चों ने झूला झूलकर आनंद लिया। इसकी व्यवस्था पूर्वांचल महासभा की ओर से की गई थी। बच्चों ने खिलौना आदि सामानों की खरीदारी की।
पूर्वांचल महासभा ने देखी व्यवस्था
छठ पर्व पर खन्नौत नदी के घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल महासभा की ओर से कैंप लगाया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को देखा। घाट पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को सफाई रखने में सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्वांचल महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष उपेश रावत, शक्ति रावत, राजकुमार, अशोक कुमार यादव, आलोक सिंह, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
पुलिस रही अलर्ट
रविवार को व्रतियों, सूर्यदेव के भक्तों की भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट रही। दोपहर बाद ही पुलिस लोधी पुल पर जा पहुंची। ट्रैफिक पुलिस बाजार में मोर्चा संभाले रही। सिविल एवं यातायात पुलिस की सतर्कता के कारण लोगों को परेशानी नहीं हुई। समाजसेवी संस्था के लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में साथ दिया।
नदी को दूषित होने से बचाने को घाट पर रखवाए पूजा सामग्री कलश
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से खन्नौत नदी के लोदीपुर स्थित घाट की सफाई कराकर उसको आकर्षक रूप प्रदान किया गया। घाट व उसके आसपास गंदगी न फैलाने, सूखे व गीले कचरे को नीले तथा हरे डस्टबिन में डालने की अपील लोगों से की गई। इसके साथ ही नदी दूषित होने से बचाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से किनारों पर हरे रंग के कपड़े को लगवाया गया। कलश रखवाए गए जिसमें पूजन सामग्री को अर्पित करने का अनुरोध किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरुकता का प्रयास किया। नगर निगम की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने सेल्फी ली और उनको सोशल साइट्स पर शेयर किया। इससे पहले घाट पर ही प्रेसवार्ता कर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने तैयारियों को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, पूर्वांचल महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, डीपीएम सैफ सिद्दीकी, सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

कृभको व रिलायंस में मनाया गया छठ पर्व
खन्नौत और गर्रा घाट के साथ ही कृभको तथा रिलायंस टाउनशिप में रहने वाले पूर्वांचल व बिहार के परिवारों द्वारा भी छठ पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को दोनों ही स्थानों पर लोग छठ पूजा में एकत्रित हुए। कृत्रिम रूप से बनाए गए तालाबों के किनारे लोगों ने वेदी बनाकर पूजन किया। इसके बाद डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed