{"_id":"61cb5f95baccbb60cb49a7dd","slug":"winter-showed-sharp-attitude-when-it-was-cloudy-with-westerly-wind-shahjahanpur-news-bly4707945187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवा चलने के साथ बादल छाने पर सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवा चलने के साथ बादल छाने पर सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के टाउनहाल ओवर ब्रिज पर सर्दी से बचने के लिए चदर ओढ़कर लेटा एक वद्ध । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब सामान्य से आठ अंक ज्यादा होने के कारण शाम से बादल घिरने लगे और मंगलवार को सुबह पछुआ हवा की गति बढ़ी तो सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी। बादलों के कारण रात में बिस्तरों पर उमस महसूस हुई, लेकिन बाहर निकलने पर लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। धूप नहीं निकलने से दिन में थर्मामीटर का पारा पांच डिग्री लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस हो गया।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के मिलेजुले प्रभाव से मौसम ने करवट बदली है और इसे देखते अगले 48 घंटे तक बूंदाबांदी के हालात बने रहेंगे। बैरोमीटर सूचकांक में सोमवार सुबह से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हवा की गति और दिशा में भी बदलाव हो गया जो कि मौसम में अचानक परिवर्तन के रूप में देखने को मिल रहा है। गत एक सप्ताह से सुबह के वक्त आर्द्रता ज्यादा होने से आसमान धुंध से घिरा होने पर भी दोपहर तक धूप के असर से सर्दी ने ज्यादा नहीं सताया, लेकिन आधी रात के बाद पुरवाई के झोंके पछुआ हवा में बदले तो सुबह के वक्त शीतलहर का आभास होने लगा।
पहले यही लगा कि रोजाना की तरह दिन चढ़ने पर धूप निकल आएगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा। दोपहर 12 बजे के बाद ऊंचाई पर छाई धुंध गाढ़ी होने लगी। इससे आर्द्रता बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाने से पछुआ हवा में नमी बढ़ी तो दिन में अधिकतम तापमान पांच डिग्री घटकर सर्दी के सीजन में सबसे निम्नतम स्तर 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कामकाजी और नौकरीपेशा लोग मजबूरी में बाहर निकले। सर्द हवा से बचाव को दिन भर अधिकांश लोग घरों में बने रहे। इससे बाजारों में भीड़ कम रही। बहादुरगंज सब्जी मंडी की जिस संकरी गली से पैदल निकलना कठिन होता है, वहां आवागमन कम होने से लोग दोपहिया वाहनों से फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन आज दिन के तापमान में भारी कमी के कारण अब रात में भी सर्दी बढ़ेगी और बुधवार को छिटपुट बूंदाबादी हो सकती है।

शाहजहांपुर में कोहरे के दौरान वाहन की लाइट जलाकर निकलते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में कोहरे के दौरान निकलती ट्रेंन । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR