फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wings will be taken for the development of villages made wards in Municipal Corporation

नगर निगम में वार्ड बने गांवों के विकास को लगेंगे पंख

Thu, 14 Jul 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Wings will be taken for the development of villages made wards in Municipal Corporation
शाहजहांपुर नगर निगम का भवन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम का चुनाव होने को है। नगर निगम के परिसीमन से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है और आपत्तियां मांगी गईं हैं। अधिसूचना के अनुसार नगर निगम में 60 वार्ड होंगे। इस तरह नए वार्डों में नए पार्षद चुने जाएंगे। इसके बाद वार्डों में शामिल गांवों के विकास का भी रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन

साल 2018 में नगर निगम बनने पर रोजा के साथ ही अन्य गांवों को शामिल किया गया था। नगर निगम चुनावों की सुगबुगाहट के बाद प्रस्तावित अधिसूचना जारी की गई हैं, जिसके अनुसार वार्डों की संख्या 44 से बढ़कर 60 हो जाएगी। अभी तक जहां नगर पालिका में 44 वार्डों के सभासद हुआ करते थे, वहीं नगर निगम में 60 वार्ड होने पर इतने ही पार्षद चुने जाएंगे। नगर निगम ने अपनी सीमा में 16 नए वार्ड बनाए हैं, जिनमें आसपास के गांव भी शामिल हैं। इन गांवों में लोग अब प्रधान के बजाय पार्षद का चुनाव करेंगे जो गांवों का विकास कराएंगे जो नगर निगम बनने पर रुक गया था।
विज्ञापन

हर वार्ड के बदल जाएंगे नक्शे
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नए सिरे से परिसीमन होने से सभी वार्डों के नक्शे बदल जाएंगे। नगर आयुक्त ने परिसीमन के लिए इनके नक्शे तैयार करने की जिम्मेदारी निगम के सभी नगर अभियंताओं को दी है। यह सर्वे करके इनके नक्शे तैयार करेंगे। जबकि सभी जोनल अधिकारी इनकी जनसंख्या निर्धारित करेंगे। जनसंख्या औसतन बराबर होगी। फिर भी कुछ वार्डों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसीमन के बाद पार्षद कराएंगे इन गांवों में काम
नए सिरे से परिसीमन के बाद यह गांव जिन पार्षदों के क्षेत्र में आएंगे वह उन गांवों में काम करने को स्वतंत्र हो जाएंगे। पार्षदों को आगामी चुनाव भी लड़ना होगा। इसलिए वह इन गांवों में फोकस करेंगे, इनमें विकास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed