फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will overcome the shortage of doctors at Tilhar CHC

तिलहर सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी करेंगे दूर : नोडल

Tue, 05 Jul 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will overcome the shortage of doctors at Tilhar CHC
तिलहर। नेशनल हेल्थ मिशन की डायरेक्टर और जिले की नोडल अधिकारी अपर्णा यू ने सोमवार को यहां पहुंचकर पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी होने और सफाई को और अधिक बेहतर बनाने के साथ-साथ संजीवनी सेवा शुरू करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

दोपहर 2.45 बजे आई डायरेक्टर अपर्णा यू सबसे पहले धनेली पलटू स्थित नर्सरी पर पहुंचीं। उन्होंने जिले में पौधरोपण की जानकारी ली। उसके बाद तिलहर सीएचसी में लेबर रूम का निरीक्षण किया,साथ ही व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों के बेड के पार्टीशन करने के साथ फार्मासिस्ट को तलब करते हुए दवाइयों की सूची मांगी। उन्होंने कहा कि दवा वितरण कक्ष के बाहर दवाइयों की सूची लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, इंजेक्शन कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। चिकित्साधीक्षक के कक्ष में बैठकर उपस्थिति पंजिका सहित कई अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए खामियां मिलने पर संबंधित की फटकार लगाई। डायरेक्टर अपर्णा यू ने कहा कि यहां पर डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। उसके बाद डायरेक्टर गांव बिलहरी के हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर पहुंची। यहां पर उन्होंने सीएचओ संगीता तथा अन्य स्टाफ से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, चिकित्साधीक्षक डॉ. करन सिंह, डॉ. आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed