फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will not have to wait, another X-ray machine will be installed

Shahjahanpur News: नहीं करना पड़ेगा इंतजार, एक और एक्स-रे मशीन लगेगी

Mon, 24 Jul 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Will not have to wait, another X-ray machine will be installed
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन लगाने के लिए चलती तैयारी
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण अंचल से आने वाले मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को राहत देने के लिए एक और डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई। शासन से 80 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद मशीन लगाने के लिए एक्स-रे विभाग में तोड़फोड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले की सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीज निजी सेंटरों पर जाते हैं। अन्यथा की स्थिति में मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचते हैं। यहां पर सिर्फ एक ही डिजिटल एक्स-रे मशीन है। इसके चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। सुबह नौ बजे से दो बजे तक यहां पर काफी भीड़ रहती है। मरीजों को जल्द एक्स-रे देने के लिए शासन ने एक और डिजिटल एक्स-रे मशीन देने की स्वीकृति दे दी है। मशीन की अनुमति के बाद एक्स-रे विभाग में उसे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग के अध्यक्ष डॉ.एमपी गंगवार ने बताया कि मशीन को लगाने के लिए एक फुट तक जमीन की खोदाई कराई गई है। अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


बेहतर क्वालिटी के होंगे एक्स-रे
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन मिलने से एक्स-रे बेहतर क्वालिटी के होंगे। अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृत मशीन की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। अब तक विभाग के पास एक डिजिटल एक्स-रे मशीन के साथ जनरल एक्स-रे में चार पोर्टेबल मशीन भी हैं। जल्द ही इन मशीनों को हटाकर नई मशीनें मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृति आ गई है। नई एक्स-रे मशीन जल्द ही प्राप्त हो जाएगी। उसे लगाने की तैयारी की जा रही है। मशीन आने से मरीजों को राहत मिल जाएगी।
- डॉ. एमपी गंगवार, अध्यक्ष, एक्स-रे विभाग

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन लगाने के लिए चलती तैयारी

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन लगाने के लिए चलती तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed