फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will neither prepare nor give responsibility, will blame the defeat on EVMs

उपचुनाव में सपा की हार पर कार्यकर्ताओं ने उठाए नेतृत्व पर सवाल

Mon, 27 Jun 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will neither prepare nor give responsibility, will blame the defeat on EVMs
शाहजहांपुर। आजमगढ़-रामपुर के उपचुनाव में हार मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के एक प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पोस्ट की तो तमाम लोगों ने समर्थन करना शुरू कर दिया। पंचायत चुनाव से लेकर एमएलसी चुनाव तक पार्टी की नीतियों की विवेचना शुरू हो गई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की साल की शुरुआत में सबसे बड़ी हार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई थी। प्रत्याशी ने अचानक पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में सभी छह सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की बड़ी हार हुई थी। फिर एमएलसी चुनाव में भी पार्टी को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था। तब से ही सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में असंतोष पनप रहा है। आजमगढ़ और रामपुर में हार के बाद रविवार को पार्टी में गहराता असंतोष फिर सतह पर आ गया।
विज्ञापन

एक पूर्व प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी कि ‘न तैयारी करेंगे, न किसी को जिम्मेदारी देंगे, न नेताओं को घर से निकालेंगे। फिर हार का ठीकरा ईवीएम और प्रशासन पर फोड़ेंगे। अपने कर्म नहीं देखेंगे बस। यह भी तो देखो जिससे लड़ रहे हैं उसकी तुलना में हमारी रणनीति, संगठन और तैयारी किस लेवल पर है।’ इसके अलावा भी उन्होंने कई पोस्ट कीं। हालांकि बाद में चर्चा बढ़ने पर सभी पोस्ट डिलीट कर दीं। एक अन्य पदाधिकारी ने लिखा कि ‘हमारे साहब’ एक के बाद एक पराजय के बावजूद उपचुनावों में स्वयं प्रचार करना खुद का अपमान समझते हैं।’ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद तमाम लोगों ने कमेंट कर अपना असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी करने वालों की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी। इसका फैसला भी शीर्ष नेतृत्व करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मेहनत में कोई कमी नहीं थी। भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए चुनाव जीता है। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed