फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will examine the development of 30 villages

30 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की होगी जांच

Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिछले पांच वर्ष के दौरान विकास के लिए ग्राम पंचायतों को विभिन्न मदों में आहरित कराई गई धनराशि के दुरुपयोग की शिकायतों को डीएम विजय किरन आनंद ने गंभीरता से लेते हुए गांवों में विकास कार्यों की तकनीकी जांच कराने का निर्णय किया है। इसके लिए उन्होंने स्वयं जांच के लिए दो गांव चिन्हित करने के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की 15 टीमें गठित करके तकनीकी अधिकारी भी नामित किए हैं। जांच के दायरे में विभिन्न विकास खंडों की 30 ऐसी ग्राम पंचायतें लाई गई हैं जिन्हें राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त आयोग से सर्वाधिक धनराशि उपलब्ध कराई गई है। 
विज्ञापन


922 ग्राम पंचायतों को मिली 2.24 अरब की धनराशि
जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि हाल ही में हुए ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन से पूर्व जिले की तत्कालीन 922 ग्राम पंचायतों को वित्त वर्ष 2011-12 से लेकर 2015-16 तक राज्य वित्त आयोग और तेरहवें वित्त आयोग से दो अरब 24 करोड़ 22 लाख 25 हजार 698 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। इस धनराशि के दुरुपयोग की विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए प्रत्येक विकास खंड से औसतन दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन किया गया जिन्हें सर्वाधिक धनराशि दी गई है। 
विज्ञापन


जांच टीमों में डीएम समेत शीर्ष अधिकारी शामिल
जांच टीमों में डीएम आनंद समेत कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। डीएम भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौढ़ेरा और ददरौल ब्लॉक में शाहबाजनगर के विकास कार्यों की जांच करेंगे। इस दौरान शारदा नहर खंड के जेई प्रवीन कुमार तकनीकी अधिकारी के रूप में उनके साथ रहेंगे। इसी तरह सीडीओ पुलकित खरे भावलखेड़ा के गांव हथौड़ा बुजुर्ग व ददरौल के गांव पिपरौला अहमदपुर, एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय कांट के सरथौली व मदनापुर के सिकंदरपुर और एडीएम वित्त्त एवं राजस्व मदनापुर के चंदौरा बहादुरपुर व कांट ब्लॉक के कुर्रिया कलां में विकास कार्यों की जांच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों की भी कराई जाएगी जांच
जांच की परिधि में जलालाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुलड़िया व इस्लामगंज, कलान ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुरी व रफियाबाद कलान, मिर्जापुर ब्लॉक में मिर्जापुर व गोपालपुर ढाई, सिंधौली ब्लॉक में सिंधौली व बगड़ेर, तिलहर ब्लॉक में डभौरा व मोहनपुर परसेला, खुदागंज ब्लॉक में रमापुर उत्तरी व बाबूपुर बुजुर्ग, जैतीपुर ब्लॉक में गढ़िया रंगीन व खमरिया, निगोही ब्लॉक में निगोही व संडा खास, पुवायां ब्लॉक में नाहिल व बड़ागांव, बंडा ब्लॉक में बंडा व नभीची और खुटार ब्लॉक में नवदिया नवाजपुर व धनसिंहपुर ग्राम पंचायत को भी शामिल किया गया है। 


15 दिन में अफसरों को देनी होगी जांच रिपोर्ट
सभी एसडीएम, अतिरिक्त एसडीएम, डीडीओ, डीपीआरओ, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, सीवीओ, बीएसए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि जांच टीमों के मुखिया बनाए गए हैं। डीएम आनंद ने जांच अधिकारियों को 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ के अनुसार अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करके कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed