फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will children in Ksfl enactment

केएसएफएल में होगी बच्चों की रामलीला

Sun, 18 Oct 2015 08:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 18 Oct 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Will children in Ksfl enactment
कृभको श्याम फर्टिलाइजर लिमिटेड पिपरोला में अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चे इन दिनों रामलीला की तैयारियों में मशगूल हैं। वह केवल रामलीला ही नहीं सीख रहे हैं, बल्कि वरिष्ठ रंगकर्मियों से अभिनय के गुर भी सीख रहे हैं। रामलीला का मंचन और रावण पुतला दहन यहां 23 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

संयोजक मंडल की सदस्य दीपा अग्रवाल, मीनाक्षी गर्ग, ज्योति देव, रचना श्रीवास्तव आदि की देखरेख में रामलीला की रिहर्सल की जा रही है, जिसमें कृभको श्याम नगर के ही बच्चे शामिल किए गए हैं। इन्हें शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी महेश सक्सेना, मनोज मंजुल, प्रमोद प्रमिल आदि प्रशिक्षित कर रहे हैं। व्यास का दायित्व संभाले महेश सक्सेना ने बताया कि रामलीला में मुख्य रूप से राम जन्म, पुष्पवाटिका, धनुष यज्ञ, राम वनवास, सीता हरण, लंका दहन, रावण वध आदि लीलाओं का मंचन किया जाएगा। संगीत की जिम्मेदारी डॉ. विनोद कुमार त्रिगुणायत, संजीव मिश्र आदि को सौंपी गई है। मुख्य संयोजक नीरज अग्रवाल ने बताया कि श्री दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में ही रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

रामलीला के पूर्वाभ्यास में श्रेयांश त्रिपाठी, शौर्य मिश्रा, मानसी हुड्डा, स्मृति शर्मा, सेतु सिरोही, अस्तित्व सिंह, कनिष्क कुलश्रेष्ठ, सोनी यादव, राजबाला, कुशाग्र पांडेय, शोभित लभानिया, अक्षय कुमार, वेदांश, सविता श्रीवास्तव, शिप्रा सिरोही, हुमा कुमारी, शिवानी, विशाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed