{"_id":"5dc1768a8ebc3e5b02424758","slug":"wild-life-shahjahanpur-news-bly3828381190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार इलाके के सलनहा में दिखा बाघ, खेत से भागे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार इलाके के सलनहा में दिखा बाघ, खेत से भागे किसान
विज्ञापन
खुटार। वन के आसपास इलाकों में बाघ की चहलकदमी जारी है। मंगलवार सुबह गांव सलनहा के पास बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाते हुए मौके से भागकर जान बचाई। मगर सूचना देने के बावजूद वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
गांव सलनहा के कुछ किसान मंगलवार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे। कुछ लोग शौच के लिए गए थे। इस बीच गांव सलनहा के तारकेश्वर वर्मा के खेत में बाघ देखकर शौच को गए रामपाल, भूरे, मिड़ईलाल आदि लोगों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी भाग खड़े हुए। जानकारी मिली तो गांव से तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर शोर शराबा करते हुए खेतों की ओर गए, लेकिन इस बीच बाघ गन्ने के एक खेत में जा छिपा।
गांव के लोग काफी देर तक मौके पर हो हल्ला करते रहे लेकिन बाघ नहीं दिखाई दिया। इसके बाद लोग वापस गांव लौट गए। गांव के लोगों ने बताया कि बाघ गांव छापाबोझी के पास गन्ने में कई दिन से डेरा जमाए है। बाघ वहां दो पशुओं को मार भी चुका है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। अब बाघ छापाबोझी से गांव सलनहा की ओर आ गया है। रेंजर डीएस यादव ने बताया कि गांव सलनहा के पास बाघ देखे जाने की जानकारी नहीं है।