फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wild life

खुटार में सामने बाघ को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भागा किसान

Wed, 23 Oct 2019 07:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
wild life
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज के जंगल में बुधवार सुबह गन्ने के खेत पर पानी लगाने के लिए ट्रैक्टर से इंजन लेकर जा रहे किसान को सामने से बाघ आता हुआ दिखा तो वह स्टार्ट ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। किसान ने मामले की सूचना दी तो तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पीपा बजाकर शोर मचाते हुए खेतों की ओर गए। जिस पर बाघ गन्ने के खेतों में घुसकर निकल गया। मामले की सूचना वनकर्मियों को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव सरेली निवासी अश्विनी वर्मा का खेत सरेली के मजरा कुरैया वीरान में है। बुधवार सुबह छह बजे अश्विनी वर्मा अपने गांव के श्रमिक चंद्रपाल को साथ लेकर ट्रैक्टर से इंजन लेकर खेत में गन्ने की फसल में पानी लगाने जा रहे थे। उसका छोटा भाई रुपेंद्र वर्मा साइकिल से ट्रैक्टर के पीछे चल रहा था। खेत से कुछ दूर पहले गांव के अशोक वर्मा के गन्ने के खेत से बाघ निकलकर सामने से रास्ते में आ गया। बाघ को सामने देखकर घबराए अश्विनी वर्मा ट्रैक्टर स्टार्ट छोड़कर श्रमिक चंद्रपाल और भाई रुपेंद्र वर्मा को साथ लेकर गन्ने के खेतों में होते हुए भाग निकले। तीनों लोगों ने गांव पहुंचकर बाघ होने की जानकारी लोगों को दी। काफी देर बाद गांव से त्रिवेश बाजपेई, अशोक वर्मा, मोहन वर्मा, मुकेश वर्मा, अशोक वर्मा, राम नरेश वर्मा, मोनू वर्मा, रघुवीर वर्मा सहित तमाम ग्रामीण एकत्र होकर लाठी डंडा लेकर पीपा बजाकर शोर मचाते हुए खेतों की ओर गए और स्टार्ट ट्रैक्टर को बंद किया। ग्रामीणों ने बाघ को भगाने के लिए काफी देर तक शोर मचाया। इसके बाद अश्विनी वर्मा ने गांव के तमाम लोगों के साथ खेत पर जाकर इंजन लगाकर गन्ने की फसल में सिंचाई का काम शुरू कराया। बाघ की दहशत के चलते किसान थोड़ी-थोड़ी देर में शोर मचाते हुए शाम तक फसल की सिंचाई करते रहे। इसके अलावा तमाम लोग बाघ के कारण खेतों में काम करने ही नहीं जा सके। खास बात है कि बाघ के कई स्थानों पर देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन वन विभाग मामले में जान कर भी अंजान बना हुआ है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन

किसी ने भी बाघ देखे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अगर बाघ देखा गया है तो वनकर्मियों को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। अगर बाघ दिखा तो उसे खदेड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएस यादव, रेंजर खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed